बिलासपुर के आश्रय गृह की महिलाओं ने कर्मचारियों पर शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए, मजिस्ट्रेट के समक्ष पुलिस आज दर्ज कराएगी बयान !
बिलासपुर के आश्रय गृह की महिलाओं ने कर्मचारियों पर शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए, मजिस्ट्रेट के समक्ष पुलिस आज दर्ज कराएगी बयान !
बिलासपुर, 20 जनवरी (भाषा) । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक आश्रय स्थल की तीन महिलाओं ने इसके कर्मचारियों पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिलाओं को हाल ही में नारी निकेतन से स्थानांतरित किया गया था।
read more: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी.. देखिए सूची
हालांकि आश्रय स्थल के संचालक ने आरोपों से इनकार किया है।
पुलिस ने कहा है कि उसने मामले का संज्ञान लिया है और महिलाओं के बयान को बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा।
बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
read more: कृषि कानूनों पर रोक लगाने को राजी हुई सरकार ! सरकार के इस प्रस्ताव पर 22 जनवर…
एक और सरकारी अधिकारी ने बताया कि आश्रय स्थल को बंद कर दिया गया है और यहां रहने वाली महिलाओं को उनके घरों में या अन्य सरकारी आश्रय स्थलों में भेज दिया गया है।

Facebook


