प्रदेश में आज 25 कोरोना मरीजों की मौत, 1352 नए संक्रमितों की पुष्टि, 1556 मरीज हुए स्वस्थ

प्रदेश में आज 25 कोरोना मरीजों की मौत, 1352 नए संक्रमितों की पुष्टि, 1556 मरीज हुए स्वस्थ

प्रदेश में आज 25 कोरोना मरीजों की मौत, 1352 नए संक्रमितों की पुष्टि, 1556 मरीज हुए स्वस्थ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: October 16, 2020 3:34 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में आज 1352 मरीज नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 57 हजार 936 हो गई।

Read More: संदिग्ध अवस्था में युवतियों को चेन्नई ले जा रही बस को पुलिस ने पकड़ा, दस्तावेजों के आधार पर उम्र की तस्दीक जारी

आज प्रदेशभर में 1556 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज 25 कोरोना मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2735 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 41 हजार 273 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More: उत्तर प्रदेश में दो दलित नाबालिगों पर तेजाब से हमला, प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लिया आड़े हाथों

नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 13 हजार 928 हो गई। बता दें कि मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार हो रहा है। जिसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी हो रही है। सभी मरीजों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com