ट्रैक पर अचानक आई ट्रेन, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत, दो ने कूदकर बचाई जान
ट्रैक पर अचानक आई ट्रेन, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत, दो ने कूदकर बचाई जान
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में आंवराभाटा रेलवे ब्रिज में बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रेन से कटकर चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। 6 महिलाएं रेलवे ट्रैक के बीचोंबीच पैदल दंतेवाड़ा से करली गांव जा रही थी। तभी अचानक ट्रेन के आ जाने से दो महिलाओं ने कूद कर अपनी जान बचाई लेकिन चार महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गईं। मृतक चारों महिलाएं कुपेर गांव की रहने वाली थी।
ये भी पढ़ें-जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी, भिलाई के निमय गुप्ता ने किया छत्तीसगढ़ में टॉप
दंतेवाडा के आंवाराभाटा रेलवे ब्रिज में रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर चार महिलओं की मौत हो गयी, जबकि इस हादसे में दो महिलाएं बाल-बाल बच गयी। हादसा तकरीबन सुबह 11 बजे की है। कुपेर गांव की रहने वाली ये महिलाएं कारली अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ है। बताया जाता है कि में दो महिलाओं ने ब्रिज पार कर लिया था, अन्य चार महिलाएं पुल पार नहीं कर सकी थीं। ट्रेन को सामने से आता देख ये महिलाएं घबरा गयी और देखते ही देखते ट्रेन ने इन चारों महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पहले भी इस पुल में हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके इसे रोकने के लिये कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे। बता दें कि कुपेर और आसपास के ग्रामीण दंतेवाड़ा की ओर आने के लिये इस पुल को शार्टकट के रूप में इस्तेमाल करते है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


