भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग ने फिर एक बार 9 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं, राज्य शासन द्वारा जारी किए आदेश में राजेश भदौरिया को एडिशनल एसपी भोपाल बनाया गया है और संजय साहू को एडिशनल एसपी विदिशा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें:मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, बस ऑपरेटर्स का 5 महीने का टैक्स किया जाएगा माफ, कल से चलेंगी बसें
वहीं शिवराम दंडोतिया को एडिशनल एसपी राजगढ़, विक्रम सिंह कुशवाह को एडिशनल एसपी सागर, नवल सिंह सिसोदिया को उप सेनानी, 9वीं वाहनी विसबल रीवा भेजा गया है।
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में होगी कोरोना की जांच, रोजाना 22 हजार सैंपल कलेक्शन का लक्ष्य
इनके अलावा के एल बंजारे को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, सोनाली दुबे को एडिशनल एसपी महू, इंदौर और मुकेश वैश्य को एडिशनल एसपी शहडोल और गजेंद्र कंवर को एडिशनल एसपी जिला मंडला भेजा गया है। इनके अलावा IPS अधिकारी एके पांडे का तबादला भी किया गया है, डीआईजी ग्वालियर से पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजे गए हैं, गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।