सीएम रमन सिंह ने पुलिस परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा

सीएम रमन सिंह ने पुलिस परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा

सीएम रमन सिंह ने पुलिस परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: August 15, 2017 2:34 am IST

रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सुबह 9 बजे झंडा फहराय़ा और उसके बाद परेड की सलामी ली. इसके बाद सीएम पुलिस पदक प्राप्त अफसरों और जवानों को सम्मानित करेंगे । कार्यक्रम स्थल पुलिस परेड ग्राउंड में अफसरों के अलावा 6 सौ से अधिक का बल तैनात किया गया है। कार्यक्रम में केवल पासधारियों को ही प्रवेश दिया जाएगा । इसमें पानी की बोतल, बैग, पान, गुटखा प्रतिबन्धित है । समारोह में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सेन्टपॉल स्कूल, स्केटिंग ग्राउंड के पास मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है । वहीं मंच के पीछे VIP पार्किंग बनाया गया है । सेन्टपॉल स्कूल में सामान्य लोगों की और समारोह में हिस्सा लेने वाले स्कूलों की गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था स्केटिंग ग्राउंड के पास मैदान में की गई है । वहीं राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री शिरवाज सिंह चौहान ने झंडारोहण किया. इसके बाद सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया..वो लोगों के बीच गए और उनका अभिवादन भी स्वीकार किया

 

 


लेखक के बारे में