चित्रकूट उपचुनाव नतीजों के बाद ट्वीटर पर ऐसे उड़ा शिवराज का मजाक

चित्रकूट उपचुनाव नतीजों के बाद ट्वीटर पर ऐसे उड़ा शिवराज का मजाक

चित्रकूट उपचुनाव नतीजों के बाद ट्वीटर पर ऐसे उड़ा शिवराज का मजाक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: November 13, 2017 11:49 am IST

 

मध्यप्रदेश की चित्रकूट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ट्रोल हो गए। हालांकि ये सीट पहले भी कांग्रेस के ही कब्जे में थी और इस बार के नतीजे भी कांग्रेस के ही पक्ष में गए हैं, लेकिन बीजेपी की हार के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर चुटकी ली जा रही है। सोशल मीडिया पर भोपाल ट्रेंडिंग में मध्य प्रदेश और #MadhyaPradesh हैशटैग लगातार ट्रेंड करता रहा।

ये भी पढ़ें- चित्रकूट चुनाव का नतीजा  

ट्वीटर पर एक तस्वीर कई यूजर्स ने पोस्ट की है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान पर चुटकी ली गई है।

जाहिर है कि ये तस्वीर दो अलग-अलग तस्वीरें जोड़कर बनाई गई हैं, एक में सीएम शिवराज सिंह चौहान के बाढ़ग्रस्त इलाकों के दौरे की है, जबकि दूसरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शौचालय निर्माण को प्रोत्साहन देने के दौरान की। 

इसी हैशटैग पर एक और पोस्ट में शिवराज सिंह चौहान पर ये तंज कसा गया है कि लगता है मामाजी की अमेरिका से अच्छी सड़कें जनता को पसंद नहीं आ रही हैं। 


मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका से बेहतर-शिवराज

भाजपा के देश बदल रहा है के नारे पर भी कुछ यूजर्स ने चित्रकूट चुनाव नतीजे से तंज कसा।


हालांकि इसके जवाब में सोशल मीडिया पर पलटवार करने वालों की भी कमी नहीं रही। एक यूजर ने लिखा, चित्रकूट की जीत के बाद राहुल गांधी सरकार बनाने का दावा करने वाले हैं।


लेखक के बारे में