रिश्वत की रकम का बंटवारा कर रहे दो दरोगा और आठ सिपाही निलम्बित, मामला दर्ज

रिश्वत की रकम का बंटवारा कर रहे दो दरोगा और आठ सिपाही निलम्बित, मामला दर्ज

रिश्वत की रकम का बंटवारा कर रहे दो दरोगा और आठ सिपाही निलम्बित, मामला दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: October 14, 2020 4:02 pm IST

बरेली (उप्र), 14 अक्टूबर (भाषा) रिश्वत की रकम का आपस में बंटवारा कर रहे पुलिसकर्मियों का तथा-कथित वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में बरेली अपराध शाखा में तैनात दो दरोगा और आठ स‍िपाह‍ियों को बुधवार को निलम्बित कर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोह‍ित स‍िंह सजवाण ने बताया कि 12 अक्टूबर को अपराध शाखा में तैनात पुल‍िस कर्म‍ियों का अवैध कमाई का बंटवारा करने का वीड‍ियो वायरल हुआ था। इसकी जाँच कराई गयी तो पाया गया कि यह वीडियो इसी साल अप्रैल-मई का है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभ‍िक जांच र‍िपोर्ट के आधार पर दारोगा ग‍िरीश चंद्र जोशी और अब्‍बास हैदर, हेड कांस्‍टेबल तैयब अली, कांस्‍टेबल रव‍िन्‍द्र प्रताप स‍िंह, पुष्‍पेन्‍द्र कुमार, व‍िकास कुमार, वीरेन्‍द्र कुमार, रव‍िशंकर, पुष्‍पेन्‍द्र कुमार और ज‍ितेन्‍द्र राणा को निलम्बित कर दिया गया।

सजवाण ने बताया कि पुल‍िसकर्म‍ियों की यह हरकत जनता में पुल‍िस की छवि को धूम‍िल करती है। सभी के ख‍िलाफ भ्रष्‍टाचार न‍िवारण अध‍िन‍ियम के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।

भाषा सं सलीम अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में