कोरोना वायरस से संक्रमित दो कैदी पुणे की जेल से फरार
कोरोना वायरस से संक्रमित दो कैदी पुणे की जेल से फरार
पुणे, 10 सितंबर (भाषा) पुणे शहर के यरवदा इलाके में एक अस्थायी जेल की पृथकवास सुविधा से कोरोना वायरस से संक्रमित दो कैदी बृहस्पतिवार को फरार हो गए। एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि हाल ही में दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और उन्हें एक सरकारी छात्रावास की पृथकवास सुविधा में रखा गया था।
उन्होंने कहा, ‘‘आज सुबह दो कैदी खिड़की की ग्रिल तोड़कर पृथकवास से भाग गए।”
उन्होंने कहा कि यरवदा पुलिस थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
भाषा
शुभांशि उमा
उमा

Facebook


