महाराष्ट्र में दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Ads

महाराष्ट्र में दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला

  •  
  • Publish Date - May 6, 2021 / 07:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

मुंबई, छह मई (भाषा) महाराष्ट्र के गृह विभाग ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रदन्या सारावड़े का तबादला कर उन्हें रेलवे पुलिस में अतिरिक्त महानिदेशक के तौर पर तैनात कर दिया।

यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

वहीं, आईपीएस अधिकारी संजय सक्सेना को राज्य के पुलिस मुख्यालय में एडीजी (विशेष अभियान) नियुक्त किया गया है।

सारावड़े इससे पहले आवास एवं कल्याण निगम में एडीजी तथा संयुक्त पुलिस प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थे जबकि सक्सेना को नयी पदस्थापना का इंतजार था।

भाषा

जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल