आगरा में सड़क हादसे में दो की मौत

आगरा में सड़क हादसे में दो की मौत

आगरा में सड़क हादसे में दो की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: June 17, 2021 2:59 pm IST

आगरा, 17 जून (भाषा) आगरा में बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना सिकंदरा के पुलिस निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि पत्थरघोड़ा के पास एक ट्रक ने बाइक सवार महिला और पुरुष को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को संभाला और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतक मथुरा के रहने वाले थे।

भाषा सं. वैभव

वैभव


लेखक के बारे में