शर्मनाक : एक बंदर को गोली मारी, घायल साथी की सहायता करने आए दूसरे बंदर को भी मारी गोली, अंसारी भाइयों की सनक ने ली बेजुबानों की जान

Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: February 6, 2021 5:15 pm IST

भदोही (उप्र) छह फरवरी (भाषा) शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत फत्तूपुर में शनिवार को दो बंदरों को मारने के आरोप में पुलिस ने दो कालीन निर्यातकों को गिरफ्तार कर लिया।

इस सिलसिले में वन विभाग के रेंजर रिचेश कुमार मिश्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Read More News: राज्यमंत्री OPS भदौरिया के बंगले पर रेत माफियाओं ने की फायरिंग, भूरा और बंटी यादव का नाम आया सामने

मिश्रा ने कहा कि स्‍टेशन रोड के फत्तूपुर स्थित ईस्‍टर्न कार्पेट्स में आज दो बंदरों की गोली मारने की सूचना पर फर्म के मालिक बुलंद अंसारी और उसके सगे भाई मोहसिन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्‍होंने बताया कि प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार देर शाम को एक बंदर की गोली मारी गई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी,आज उसके अवशेष के पास आए दूसरे बंदर को भी कालीन निर्यातक ने कथित तौर पर गोली मार दी।

Read More News: माफिया राज…उठते सवाल! संवेदनशील मुद्दे पर भी एक दूसरे पर आरोप लगाने में जुटे हैं नेता

मिश्रा ने बताया कि इस पूरे घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर दिया जिसके बाद शहर कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

लेखक के बारे में