मुख्य विकास अधिकारी समेत दो अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित
मुख्य विकास अधिकारी समेत दो अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित
कौशाम्बी (उप्र), 13 अक्टूबर (भाषा) कौशाम्बी जिले के मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी कोरोना वायरस की जद में आ गये हैं। दोनों अधिकारियों को उनके घर में पृथक-वास में रखा गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पी. एन. चतुर्वेदी ने मंगलवार को बताया कि जिला मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी गोपाल ओझा की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट आयी है, जिसमें वे संक्रमित पाये गये हैं।
उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारी घर में ही पृथक-वास में रखे गए हैं।
भाषा सं. सलीम नीरज
नीरज

Facebook


