मुजफ्फरनगर में 60 किलोग्राम गांजा के साथ दो व्यक्ति पकड़े गये

मुजफ्फरनगर में 60 किलोग्राम गांजा के साथ दो व्यक्ति पकड़े गये

मुजफ्फरनगर में 60 किलोग्राम गांजा के साथ दो व्यक्ति पकड़े गये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: October 9, 2020 2:08 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), नौ अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ के बाद मादक पदार्थों के दो तस्कर गिरफ्तार किए गये हैं और उनके पास से 60 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है।

थानाप्रभारी कपिल देव ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार शाम को तितावी इलाके में शाहपुर रोड पर पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद अरशद और आरिफ नामक दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। अरशद को गोलियां भी लगीं।

थाना प्रभारी ने बताया कि जिस कार में दोनों सफर कर रहे थे, उसे और दो पिस्तौलें भी जब्त की गई हैं।

उन्होंने बताया कि अरशद और आरिफ के विरूद्ध स्वापक नियंत्रण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा राजकुमार शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में