घर पर ‘तांत्रिक’ को बुलाकर हो रहा था ये काम.. 2 लोग गिरफ्तार, 25 लोगों पर जुर्माना

Ads

घर पर 'तांत्रिक' को बुलाकर हो रहा था ये काम.. 2 लोग गिरफ्तार, 25 लोगों पर जुर्माना

  •  
  • Publish Date - May 15, 2021 / 05:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

पालघर, 15 मई (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक मकान में छापा मारने के बाद एक ‘तांत्रिक’ तथा एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस मकान में लोग स्वस्थ होने की आस में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए थे।

पढ़ें- रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में 31 मई तक लॉकडाउन! कौन सी सेवाएं शुरू रहेगी कौन सी बंद.. देखिए नई…

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि विक्रमगढ़ तहसील के सकतोर गांव में स्थित एक मकान पर शुक्रवार दोपहर को छापा मारा गया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने वहां एकत्रित 25 लोगों से मास्क न पहनने के लिए 12,500 रुपये का जुर्माना वसूला।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ के 5 कलेक्टर्स से चर्चा करेंगे प्रधान…

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘एक खुफिया सूचना के आधार पर जिला ग्रामीण पुलिस ने मकान पर छापा मारा और पाया कि वहां कुछ अंधविश्वासी गतिविधियां चल रही थीं।

पढ़ें- अच्छी खबर: आज रायपुर पहुंचेगी 6 लाख 44 हजार 410

घटनास्थल पर महिलाओं समेत करीब 50 लोग एकत्रित थे।’’ छापे के दौरान कई लोग भाग गए लेकिन पुलिस ने ‘तांत्रिक’ और मकान के मालिक समेत 27 लोगों को पकड़ लिया। ‘तांत्रिक’ और मकान मालिक को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।