उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: September 7, 2020 4:08 pm IST

बिजनौर, सात सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार को बस और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी।

जिला पुलिस के अनुसार थाना धामपुर के गांव शेखपुरा के निकट नगीना से आ रही रोडवेज बस और एक कार की टक्कर हो गयी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गयी। दोनों की पहचान धामपुर थाना क्षेत्र के निवासी सुमित और पंकज के तौर पर हुई । रिश्ते में दोनों मामा-भांजे थे ।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

भाषा सं आशीष

आशीष


लेखक के बारे में