मुंबई में आग लगने की दो छोटी घटनाएं, कोई घायल नहीं

Ads

मुंबई में आग लगने की दो छोटी घटनाएं, कोई घायल नहीं

  •  
  • Publish Date - October 29, 2020 / 11:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

मुंबई, 29 अक्टूबर (भाषा) मुंबई के अलग-अगल इलाकों में बृहस्पतिवार को आग लगने की दो छोटी घटनाएं दर्ज की गई। हालांकि, इनमें कोई घायल नहीं हुआ है।

नगर निकाय के अधिकारी ने बताया कि पहली घटना पूर्वी उपनगर पवई में हुई, जहां त्रिकूट टॉवर इमारत की 17वीं मंजिल पर बने फ्लैट में सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया दूसरी घटना दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर अंधेरी (ईस्ट) इलाके स्थित एक नामी कार निर्माता कंपनी के सर्विस सेंटर में हुई जहां एक वाहन में आग लग गई।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ आग लगने की दोनों घटनाओं को मुंबई अग्निशमन दल ने पहली श्रेणी (मामूली) का बताया।’’

उन्होंने बताया कि अग्निशमन दल के कर्मियों ने फ्लैट में लगी आग को सुबह 11:20 बजे तक बुझा दिया जबकि वाहन में लगी आग को 15 मिनट में बुझा लिया गया।

भाषा धीरज माधव

माधव