जहरीली शराब पीने से दो मजदूरों की मौत, चार बीमार

जहरीली शराब पीने से दो मजदूरों की मौत, चार बीमार

जहरीली शराब पीने से दो मजदूरों की मौत, चार बीमार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: January 22, 2021 7:03 am IST

प्रतापगढ़ ( उप्र), 22 जनवरी (भाषा) प्रतापगढ़ जिले के थाना कोहड़ौर अंतर्गत चन्द्रभानपुर गांव में ईंट भट्ठे में काम करने वाले दो मजदूरों की कथित तौर पर ज़हरीली शराब पीने से मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेन्द्र द्विवेदी ने शुक्रवार को बताया कि “थाना कोहड़ौर क्षेत्र के चन्द्रभानपुर गाँव में मुन्ना पाण्डेय का ईंट भट्ठा है,जहां छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मजदूर काम करते हैं।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह मजदूर रोहित (35) की स्थिति बिगड़ने पर उसे स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया। उन्होंने बताया चिकित्सकों ने रोहित को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया ,जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई और पुलिस को सूचित किए बिना प्रयागराज में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि शाम को लैल (40), कंशु (60), उसकी पत्नी खंती (58), चिन्ताराम (55),बुधेसर (45) की स्थिति बिगड़ने पर उपचार हेतु उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने लैल को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने लैल के शव को पोस्ट्मॉर्टम के लिए कब्जे में लिया है, रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

मृतक रोहित की पत्नी शिवानी का आरोप है कि उसके पति और लैल की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है।

भाषा सं आनन्द पवनेश शोभना

शोभना


लेखक के बारे में