ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: October 15, 2020 11:21 am IST

हरदोई (उप्र), 15 अक्टूबर (भाषा) हरदोई के संडीला इलाके में बृहस्पतिवार को ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि संडीला कोतवाली इलाके के कताई मिल चौकी क्षेत्र के आसू सराय तिराहे पर लखनऊ-हरदोई मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान दीपक (25) और देवेन्द्र (26) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वे दोनों लखनऊ से मजदूरी करके मोटरसाइकिल से लौट रहे थे।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

भाषा सं सलीम अमित

अमित


लेखक के बारे में