छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में बढ़े 4 लाख 26 हजार 605 बेरोजगार

छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में बढ़े 4 लाख 26 हजार 605 बेरोजगार

छत्तीसगढ़  में पिछले एक साल में बढ़े 4 लाख 26 हजार 605 बेरोजगार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: February 21, 2018 8:38 am IST

छत्तीसगढ़ -हर चुनाव के समय युवाओं को एक आस रहती कि शायद ये सरकार आएगी और हमारी बेरोजगारी दूर कर देगी और ऐसे ही सोचते सोचते उस युवा के 5 साल निकल जाते है और फिर उसे एक उम्मीद जागती है कि शायद अब कुछ बेहतर होगा लेकिन हकीकत ये होती है कि वो युवा सरकार से सिवाय उम्मीद के कुछ नहीं पाता उसे मिलती है तो हताशा ,समझोते या फिर बेरोजगारी ?

 हाल में सरकार के द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों पर गौर करेंगे तो ये बात साफ नज़र आ रही है की छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों की संख्या पिछले एक साल में बढ़ी है और बेरोजगारों की संख्या का ग्राफ पिछले साल की तुलना में तेजी से निकल कर सामने आया है। 

ये भी पढ़े – छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर- गृह मंत्री

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2017-18 मार्च में 19 लाख 53 हजार 556 दर्ज की गई थी, जो आज बढ़कर 23 लाख 80 हजार 161 हो गयी है। इसका मतलब ये है कि लोग शिक्षा तो प्राप्त कर रहे हैं लेकिन शिक्षित बेरोजगारों की संख्या बढ़ गयी है।आंकड़ों पर गौर करें तो समझ आता है कि पिछले एक साल में छत्तीसगढ़  में बेरोजगारों की संख्या  तक़रीबन 4 लाख 26 हजार 605 बढ़ी है। 

आंकड़ों में छत्तीसगढ़ के बेरोजगार 

  1. पहले नंबर पर  दुर्ग में 309529 रजिस्टर्ड बेरोजगार हैं.
  2. दूसरे नंबर पर राजनांदगांव में 190307 और 
  3. तीसरे नंबर पर  बिलासपुर में 184640 युवा बेरोजगार हैं। 
  4. इसी तरह से रायगढ़ में 177132,बेरोजगार हैं 
  5.  बालोद में 130814  बेरोजगार 
  6. जांजगीर-चांपा में 122142 बेरोजगार और 
  7.  राजधानी रायपुर में १२०२८७ में शिक्षित बेरोजगारों की तादाद है 

 वेब टीम  IBC24


लेखक के बारे में