बेखौफ चम्बल के खनन माफिया, थाना प्रभारी को पीटा हालत गंभीर

बेखौफ चम्बल के खनन माफिया, थाना प्रभारी को पीटा हालत गंभीर

बेखौफ चम्बल के खनन माफिया, थाना प्रभारी को पीटा हालत गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: June 25, 2017 8:29 am IST

 

चम्बल में खनन माफियाओं को अब खाकी का खौफ नहीं रहा है। पुलिस अगर उन्हें रोकने का प्रयास करती है, तो उन पर हमला करने से भी नहीं चूकते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला मुरैना जिले के माता बसैया थाना इलाके में जहां थाना प्रभारी सुरेश सिंह कुशवाह को रेत का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकना भारी पड़ गया। खनन माफियाओं ने न केवल थाना प्रभारी से मारपीट की बल्कि साथ में मौजूद स्टाफ को भी घायल कर दिया। घायल हालत में थाना प्रभारी को ग्वालियर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दरअसल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ शनि मंदिर से ड्यूटी कर लौट रहे थे। तभी उन्हें कुतवार गांव में सामने से रेत से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली आती दिखी.. उन्होंने उसे रोक कर पूछताछ शुरू कर दी.. इतने में कुछ लोग और आ गए। जिन्होंने पुलिस पर पत्थरों से हमला बोल दिया। जिसमें एक पत्थर थाना प्रभारी को सिर में लगा और वो  बेहोश हो गए। जिन्हें स्टाफ गाडी से तुरंत ग्वालियर लाया गया है।


लेखक के बारे में