रमन सिंह के समर्थन में केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, कहा मंतूराम पवार को पैसे देकर झूठ बुलवा रही कांग्रेस

रमन सिंह के समर्थन में केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, कहा मंतूराम पवार को पैसे देकर झूठ बुलवा रही कांग्रेस

रमन सिंह के समर्थन में केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, कहा मंतूराम पवार को पैसे देकर झूठ बुलवा रही कांग्रेस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: September 16, 2019 2:27 pm IST

सूरजपुर। अंतागढ़ टेपकांड मामले में केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार केंद्र के पैसे का दुरुपयोग कर रही है। इसी के साथ ही रेणुका सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का समर्थन किया और कहा कि कांग्रेस मंतूराम पवार को पैसे देकर झूठ बुलवा रही है। और यह पूरा मामला राज्य सरकार का एक षड़यंत्र है।

read more: आईबीसी 24 की खबर का असर, आर्मी जवान के साथ मारपीट मामले में 6 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

बता दें कि मंतूराम पवार ने अंतागढ़ मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर आरोप लगाया है कि उनके इशारे पर ही उपचुनाव में साढ़े सात करोड़ की डील हुई है। मंतूराम ने रमन सिंह के अलावा राजेश मूणत, अ​जीत जोगी और अमित जोगी पर भी आरोप लगाया है।

read more: बस्तर में फिर गूंजा फर्जी मुठभेड़ का मामला, थाने का घेराव करने पहुंचे भाजपा नेताओं सहित हजारों ग्रामीण

गौरतलब है कि अंतागढ़ टेपकांड में वॉइस सैंपल लेने के मामले में आज भी कोई फैसला नहीं हो पाया। केश डायरी नहीं पहुंचने पर कल तक के लिए फैसला टाल दिया गया है। मुख्य आरोपी मंतूराम कोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान मंतूराम ने कहा कि वाइस सैंपल देने में कोई परहेज नहीं है। कोर्ट का आदेश हुआ तो जरूर वॉइस सैंपल दूंगा। इसके साथ ही कहा कि सभी आरोपियों को भी वॉइस सैंपल देना चाहिए।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/jwczyW8Vdyg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com