केंंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले- अपेक्षा होगी कि सभी कोरोना की जांच में सहयोग करें, सोनिया गांधी को भी दी नसीहत

केंंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले- अपेक्षा होगी कि सभी कोरोना की जांच में सहयोग करें, सोनिया गांधी को भी दी नसीहत

केंंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले- अपेक्षा होगी कि सभी कोरोना की जांच में सहयोग करें, सोनिया गांधी को भी दी नसीहत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: April 2, 2020 2:07 pm IST

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरे देश में लॉक डाउन किया गय है और लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली के निजामुद्दिन स्थित मजार के मरकज में शामिल हुए लोगों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि मरकज में शामिल हुए लोग देश के अलग-अलग राज्यों में पाए गए हैं, यहां शामिल हुए कई लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, कई लोगों को आईसोलेट किया गया है।

Read More: दारुल उलूम ने जारी किया फतवा, कोरोना वायरस के संक्रमण को छिपाना अपराध

मरकज में शामिल हुए लोगों को लेकर केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हमारी ये अपेक्षा होगी कि ये सब लोग (जमाती) इस जांच में सहयोग करेंगे। ये जरूरी है देश के लिए, ये जरूरी है उनके स्वास्थ्य के लिए और संक्रमण को रोकने के लिए।

Read More: किसानों के खाते में 5,125 करोड़ रुपये हुए ट्रांसफर, 9 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ, अपने खाते की ऐसे करें जांच

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा लॉ​क डाउन पर दिए बयान को लेकर कहा कि कांग्रेस जैसी पार्टी जिसने 50साल से ज्यादा वर्षों तक देश पर शासन किया है उसके द्वारा इस तरह की टिप्पणी करना निंदनीय है। मैं सोनिया जी को विनम्रतापूर्वक याद दिलाना चाहूंगा कि आज देश में एकता दिखाने का अवसर था।

Read More: कोरोना वायरस: MP सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, एक कॉल पर मिलेगी मदद


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"