केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे

केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे

केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: January 25, 2019 12:27 pm IST

रायपुर। केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री और सांसद विष्णुदेव साय का नया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनना तय माना जा है। धरमलाल कौशिक के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद से पार्टी हाईकमान छत्तीसगढ़ के नए अध्यक्ष की तलाश कर रहा है।

इसके लिए पूर्व मंत्री और आदिवासी नेता केदार कश्यप, पूर्व कृषि मंत्री और वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और ननकीराम कंवर की भी नाम की चर्चा चल रही थी। लेकिन नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाए जाने से नाराज ननकीराम कंवर और बृजमोहन अग्रवाल ने अपने आप को इस दौड़ से अलग कर लिया है। हालांकि बृजमोहन के समर्थक सोशल मीडिया के जरिए उन्हें प्रदेशाध्यक्ष बनाने की बात कह रहे हैं। समर्थकों का तर्क है, कि विधान सभा चुनाव के बाद पार्टी की जो स्थिति है उससे उबरने के लिए बृजमोहन जैसे नेता की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों को नहीं मिलेगी लोकसभा की टिकट, जानिए क्या है कारण 

चर्चा तो इस बात की भी है, कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की बेरुखी की वजह से ये दोनों नेता फिलहाल नाराज चल रहे हैं। ऐसी स्थिति में सांसद विष्णुदेव साय का नाम तय माना जा रहा है। हालांकि भाजपा नेता खुलकर बोलने से बच रहे हैं। वहीं अजय चंद्राकर का कहना है, कि ये पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का निर्णय होता है। वहीं विष्णुदेव साय का कहना है, कि वे पार्टी की हर जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं।


लेखक के बारे में