इंजीनियरिंग छात्र ने बनाया ड्राइवर लेस रोबोटिक व्हीकल, नक्सल क्षेत्रों में मिलेगी मदद
इंजीनियरिंग छात्र ने बनाया ड्राइवर लेस रोबोटिक व्हीकल, नक्सल क्षेत्रों में मिलेगी मदद
भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल में रहने वाले आईआईटी स्टूडेंट संजीव शर्मा ने भारतीय सेना के लिए एक खास फोर व्हीलर रोबोटिक व्हीकल तैयार किया है। इस खास फोर व्हीलर व्हीकल को ड्राइवर की ज़रुरत नहीं है।

ये भी पढ़ें- टीडीपी नेता का महिला MLA पर शर्मनाक बयान, कहा- उनकी ब्लू फिल्में देखकर बर्बाद हो रहे हैं युवा
संजीव शर्मा का कहना है कि इस ड्राइवर लेस रोबोटिक कार का सबसे बेहतर इस्तेमाल पुलिस औऱ सुरक्षा एजेंसियां नक्सलियों के गढ़ में कर सकती हैं। पेट्रोलिंग और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लोकेशन लेने में रोबोटिक कार मदद कर सकती है।

ये भी पढ़ें- मप्र में आईपीएस तबादले, बदले गए 18 अधिकारी
रक्षा प्रणाली में शामिल इस तरह के जासूसी वाहनों की कीमत काफी महंगी होती है वहीं संजीव की डिजाइन की गई इस वाहन की लागत करीब 5 से 7 लाख रुपए है। ड्राइवर लेस होने की वजह से इस वाहन में जान गंवाए का खतरा भी नहीं और अहम जानकारियों जुटाई जा सकती है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


