होने वाले दुल्हे का गुप्तांग काट ले गए अज्ञात लोग !
होने वाले दुल्हे का गुप्तांग काट ले गए अज्ञात लोग !
कैलारस थाना इलाके के पचोखरा गाँव में नदी के किनारे शौच करने गए युवक का अज्ञात लोगों ने गुप्तांग काट दिया। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। कैलारस थाना पुलिस मोके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है बताया जा रहा है कि घायल नरेश कुशवाह अपने गाँव पचोखरा में नदी के किनारे शौच करने गया था वहां पर कुछ अज्ञात लोगों ने युवक को पीछे से पकड़ कर उसका गुप्तांग काट दिया और मोके से फरार हो गये।
महिला पार्षद रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई
परिजनों को सूचना मिलने पर घायल नरेश कुशवाह को जिला अस्पताल लाया गया जहां पर गंभीर हालत को देखते हुये उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक घायल नरेश कुशवाह का शुक्रवार को लगन फलदान होने वाला है, साथ ही कुछ दिनों बाद उसकी शादी की भी तैयारियां की जा रही थी, फिलहाल कैलारस थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


