उप्र: फिरोजाबाद में बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार
उप्र: फिरोजाबाद में बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार
फिरोजाबाद (उप्र) 15 दिसंबर (भाषा) जिले के थाना जसराना क्षेत्र में सोमवार रात्रि दावत खाकर लौट रही 10 वर्षीय बालिका को गांव के एक युवक ने दबोच लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी जसराना जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि 10 वर्षीय बालिका के साथ गांव के युवक नीरज (20) ने दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा इसकी तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मंगलवार को पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
द्विवेदी के मुताबिक, बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
भाषा सं आनन्द शफीक

Facebook


