पदोन्नत हुये पुलिस अधिकारी को ए.डी.जी.पी. ने पहनाया बैच

पदोन्नत हुये पुलिस अधिकारी को ए.डी.जी.पी. ने पहनाया बैच

पदोन्नत हुये पुलिस अधिकारी को ए.डी.जी.पी. ने पहनाया बैच
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: February 24, 2018 12:34 pm IST

रायपुर-अभी दो दिन पहले ही लगभग 20 साल सेवा कर चुके सब इंस्पेक्टर को उप पुलिस अधीक्षक पद पर वन टाइम प्रमोशन दिया गया था। इस दौरान आज अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  आर. के. विज ने पुलिस मुख्यालय नया-रायपुर में निरीक्षक के पद से उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत हुये पुलिस अधिकारी सर्व श्री पी. आर. सिंह तवर, राजीव शर्मा, सुनील डेविड, सालिक राम धृतलहरे और श्री तुलसी प्रसाद सोनवानी को बैज लगाकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़े – कलेक्टर रायपुर को जेब्रा क्रासिंग का मतलब समझाया चौथी क्लास के बच्चे ने

 

      इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विज ने पदोन्नत उप पुलिस अधीक्षकों को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये कहा कि पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति मिलने पर एक तरफ कार्य क्षमता और मनोबल में वृद्धि होती है, वहीं उनके सामाजिक प्रतिष्ठा में भी बदलाव आता है। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक श्री एस सी द्विवेदी सहित पुलिस मुख्यालय के अधिकारी उपस्थित थे।

 

वेब टीम IBC24


लेखक के बारे में