उत्तर प्रदेश : पुरानी रंजिश के कारण हुई झड़प में छह घायल, सात गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : पुरानी रंजिश के कारण हुई झड़प में छह घायल, सात गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : पुरानी रंजिश के कारण हुई झड़प में छह घायल, सात गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: May 31, 2021 10:57 am IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 31 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में आपसी रंजिश के कारण दो समूहों के बीच हुयी झड़प में कम से कम छह लोग घायल हो गये । पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि छपार पुलिस थाने में 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । उन्होंने बताया कि यह घटना छपार गांव में शाम को हुयी।

थानेदार यशपाल सिंह के अनुसार, रिपोर्ट में 20 लोगों को नामजद किया गया है जिनमें से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सिंह ने बताया कि घटना में घायल हुये लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा रंजन मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में