वाड्रफनगर बन जाएगा वासुदेवनगर, सीएम रमन ने किया ऐलान

वाड्रफनगर बन जाएगा वासुदेवनगर, सीएम रमन ने किया ऐलान

वाड्रफनगर बन जाएगा वासुदेवनगर, सीएम रमन ने किया ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: November 22, 2017 10:34 am IST

वाड्रफनगर का नाम अब बदलकर वासुदेवनगर हो जाएगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से इसकी मांग करते हुए प्रदेश के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि वाड्रफनगर नाम अंग्रेजों ने रखा था और अब इसे वासुदेवनगर किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में करंट के लिए देना होगा 12% ज्यादा दाम

मुख्यमंत्री दरअसल, आज बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में गृहमंत्री रामसेवक पैकरा की ओर से कराए जा रहे भागवत कथा के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जहां गृहमंत्री ने उनसे ये बातें कहीं। भागवत कथा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने पंडितजी से आशीर्वाद लिया और फिर करीब भागवत का सुनते रहे।

ये भी पढ़ें-विजय भाटिया ने क्यों मिला स्पेशल पॉवर, जाने क्यों घबराई पुलिस ?

इसके बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कुछ साल पहले वाड्रफनगर में रवई पंडो आदिवासियों की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि अब प्रदेश में कोई भूख से नहीं मरता।

ये भी पढ़ें- महिला की पिटाई, कपड़े फाड़े, फिर चोटी काटी

उन्होंने सरकार की खाद्यान्न योजना की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार किसान और गरीबों के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने 67 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में