बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का निधन, 150 से अधिक फिल्मों में कर चुके थे काम

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का निधन, 150 से अधिक फिल्मों में कर चुके थे काम

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का निधन, 150 से अधिक फिल्मों में कर चुके थे काम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: December 6, 2020 9:02 am IST

मुंबई: दिग्गज अभिनेता रवि पटवर्धन का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। वह 84 साल के थे। उनके बड़े बेटे निरंजन पटवर्धन ने यह जानकारी दी।

Read More: सांसद राकेश सिंह का बड़ा बयान, कहा- किसानों की आड़ में अपना जनाधार बनाना चाहती है कांग्रेस, सेंक रही राजनीतिक रोटी

मराठी शो ‘आगाबाई सासुबाई’ से लोकप्रिय हुए पटवर्धन ने 80 के दशक की ‘तेजाब’ और ‘अंकुश’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। मनोरंजन की दुनिया में उनका चार दशक का लंबा करियर है। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें ठाणे के जुपिटर अस्पताल में ले जाया गया था।

Read More: रणजीत सिंह डिसले : दो हजार की आबादी वाले गांव से ‘ग्लोबल टीचर’ पुरस्कार तक का सफर

निरंजन पटवर्धन ने रविवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ कल रात करीब नौ-साढ़े नौ बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी और जकड़न आ गई जिसके बाद हम उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। इलाज पर उन्होंने प्रतिक्रिया देनी बंद कर दी और आधे घंटे के भीतर उनका निधन हो गया।’’ उन्होंने बताया कि ठाणे में दोपहर के समय उनका अंतिम संस्कार किया गया। अभिनेता ने करीब 200 फिल्मों में काम किया था।

Read More: स्पाइक होल में फंसकर दो महिलाएं हुईं घायल, नक्सलियों ने जवानों के लिए रची थी साजिश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"