उपराष्ट्रपति शपथ ग्रहण में मप्र-छग के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति शपथ ग्रहण में मप्र-छग के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति शपथ ग्रहण में मप्र-छग के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: August 10, 2017 8:09 am IST

 

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चैहान वेंकैया नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली रवाना होंगे…शपथ ग्रहण समारोह से पहले सीएम शिवराज बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लेंगे..11 अगस्त को उपराष्ट्रपति के शपथ लेने के बाद वो मथुरा के स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज दोपहर 3 बजे  विमान से रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में रात्रि विश्राम के बाद वे अगले दिन सुबह साढ़े 9 बजे राष्ट्रपति भवन में नव निर्वाचित उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे । मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे दिल्ली से रवाना होकर सवा सात बजे तक रायपुर लौट आएंगे। 

 


लेखक के बारे में