वीडियो में लाल किले में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान जैसी कोई बात नहीं दिखाई दी: शिवसेना

वीडियो में लाल किले में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान जैसी कोई बात नहीं दिखाई दी: शिवसेना

वीडियो में लाल किले में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान जैसी कोई बात नहीं दिखाई दी: शिवसेना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: February 3, 2021 7:13 am IST

मुंबई, तीन फरवरी (भाषा) शिवसेना ने बुधवार को कहा कि गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर ध्वज लगाने की घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग में ऐसा कुछ नहीं दिख रहा जिससे तिरंगे के अपमान की बात सामने आती हो।

Read More News: खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मांगी मुलाकात के लिए अनुमति, कही ये बड़ी बात.

शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया, ‘‘ जो घटना हुई ही नहीं उस पर बवाल मचाना भी तिरंगे का अपमान ही है।’’

संपादकीय में यह बात उस वक्त कही गई जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के ‘‘अपमान’’ से देश दुखी है।

इसमें कहा गया, ‘‘ घटना की जो वीडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है, उसमें ऐसा कुछ भी नहीं दिख रहा जिससे लाल किले पर शान से फहरा रहे तिरंगे के अपमान की बात सामने आती हो।’’

Read More News: रायपुर में फिर चाकूबाजी, आपसी लेन देने के चलते दिया वारदात को अंजाम, दूसरी ओर महिला से 60 हजार की ठगी

संपादकीय में कहा गया कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान देश का सम्मान है।

इसमें कहा गया कि किसानों के एक समूह के 26जनवरी को लाल किले में घुसने पर राजनीतिक तूफान खड़ा किया जा रहा है।

संपादकीय के अनुसार, ‘‘ प्रश्न यह है कि प्रधानमंत्री को उस बात के लिए दुखी क्यों होना चाहिए जो हुई ही नहीं और सत्तारूढ़ दल (भाजपा) को इस बारे में इतना हाय-तौबा क्यों मचाना चाहिए।’’


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.