गायक के रुप में सामने आए विकास उपाध्याय, वीडियो देख जानिए, क्या है माजरा

गायक के रुप में सामने आए विकास उपाध्याय, वीडियो देख जानिए, क्या है माजरा

गायक के रुप में सामने आए विकास उपाध्याय, वीडियो देख जानिए, क्या है माजरा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: April 15, 2019 2:29 pm IST

रायपुर। आमतौर पर राजनीतिक पार्टियां प्रचार के लिए गायक और अभिनेताओं की मदद लेती हैं, लेकिन रायपुर में इसके विपरीत दृश्य देखने को मिल रहा है। रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत को हराने वाले विधायक विकास उपाध्याय ने खुद गायकी का दामन थाम लिया है।

विधायक विकास उपाध्याय ने लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गायक और कांग्रेस के संस्कृतिक और साहित्य विभाग के अध्यक्ष दिलीप षडंगी के साथ एलबम तैयार किया है। इसमें गानों के माध्यम से वे भाजपा पर हमला करते दिखते हैं और BJP को देश के लिए हानिकारक बताते हैं। इस गाने के वीडियो YOU TUBE के अलावा वाट्सअप में भी काफी वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ना-ना करते हां तुम्हीं से कर बैठे, कांग्रेस ने आप के लिए खोला दरवाजा, दिल्ली में 4 सीटों का दिया ऑफर 

विकास का कहना है कि ऐसे समय जब चुनाव नजदीक है तो सोशल मीडिया लोगों तक पहुंचने का अहम माध्यम है और खासकर गानों के माध्यम से लोगों को आसानी से अपना मेनिफेस्टो समझाया जा सकता है। बता दें कि विकास उपाध्याय पहले भी देवी भजन के एलबम में काम कर चुके हैं।

 

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/ykhPsNcTACk” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe> 


लेखक के बारे में