बारिश के चलते पुल टूटने से ग्रामीणों को भारी परेशानी, स्कूल जाने में बच्चों को हो रही मुश्किल

बारिश के चलते पुल टूटने से ग्रामीणों को भारी परेशानी, स्कूल जाने में बच्चों को हो रही मुश्किल

बारिश के चलते पुल टूटने से ग्रामीणों को भारी परेशानी, स्कूल जाने में बच्चों को हो रही मुश्किल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: August 11, 2019 4:38 am IST

जबलपुर। जबलपुर की सिहोरा तहसील के कटरा रमखिरिया गांव के बीच का पुल बारिश की वजह से टूट जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पुल के टूटने से करीब 15 गांव के लोग प्रभावित हैं। पुल के बारिश में बह जाने से दर्जनों गांव के बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, और न ही मजदूरी पर आश्रित लोग अपनी मजदूरी करने गांव से बाहर जा पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: राहुल ने कश्मीर के हालात को बताया बेहद खराब, पुलिस की सफाई- हफ्तेभर में 1 भी गोली नहीं 

पुल टूट जाने से प्रभावित गांवों में यदि कोई बीमार हो जाए तो उन्हें उपचार के लिए ले जाने के लिए कोई एम्बुलेंस भी नहीं पहुंच सकती है। पुल के टूटे होने की वजह से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह पुल लम्बे समय से जर्जर हालत में था, जिसे बारिश के पहले दुरुस्त करने की गुहार ग्रामीणों द्वारा लगाई गई लेकिन किसी जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी ने समय पर ध्यान नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: देशभक्ति का एक जज्बा…15 किमी लंबी तिरंगा यात्रा शुरू, 10 हजार से ज्यादा लोग इस 

लिहाजा स्कूल में के कुछ बच्चों से बात करने पर उनका कहना था कि पुल धराशाई हो जाने की वजह से वे बड़ी मशक्कत करके स्कूल पहुंच रहे हैं, और अभी बारिश कम होने की वजह से कुछ बच्चे 10 किलोमीटर का चक्कर लगाकर स्कूल आये हैं। दूसरी तरफ स्कूल की प्राचार्या के बताए अनुसार पुल टूटने की वजह से माध्यमिक सहित हाई स्कूल के करीब 150 बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: प्रदेश में राज्यपाल लालजी टंडन का पहला स्वतंत्रता दिवस, 13-16 अगस्त के बीच राजभवन में होंगे ये 

वहीं इस मामले में जब सिहोरा विधायक से बात की गई तो उनका कहना था कि मैंने आवेदन बनाकर कलेक्टर महोदय को दिया है, और उन्होंने शीघ्र ही कोई व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। इस पूरे मामले में अब कोई कुछ भी बोले लेकिन पुल टूटने से हो रही परेशानी से 15 ग्रामवासीयों को पता नहीं कब राहत मिलेगी।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/AkouLoPkOvs” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में