पुलिस की टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, आरोपी को पकड़ने पहुंची थी टीम.. देखें वीडियो

पुलिस की टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, आरोपी को पकड़ने पहुंची थी टीम.. देखें वीडियो

पुलिस की टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, आरोपी को पकड़ने पहुंची थी टीम.. देखें वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: February 3, 2019 10:41 am IST

मुरैना। चम्बल में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है इसकी बानगी मुरैना के चिन्नोनी थाना इलाके के गांव में देखने को मिली। आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने सब इन्स्पेक्टर को उनकी टीम के साथ करीब चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा।

देखें वीडियो-

पढ़ें-पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरी कार, दो की मौत तीन घायल

दरअसल पुलिस रवि सिकरवार नाम के युवक को हथियार की खरीद फरोख्त करने के आरोप में गिरफ्तार करने पहुंची थी। जब पुलिस रवि सिकरवार के घर के बाहर पहुंची तो ग्रामीणों ने सब इन्स्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मियों को घेर लिया और जबरन घर में बंद कर दिया। इस दौरान कुछ पुलिस स्टाफ मौका देखकर भाग गए है।

पढ़ें- राहुल गांधी की “जन आकांक्षा रैली” में भूपेश की दिखी अहमियत, लोकसभा चुना

घटना चिन्नोनी थाना इलाके के पर्वतपुरा गांव की है। पुलिसकर्मियों को बंधन बनाने की सूचना मिलते ही जिले से पुलिस बल रवाना की गई। बातचीत कर बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को छुड़ाया गया। पुलिस ने इस मामले में आठ नामजद समेत 24 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


लेखक के बारे में