विनोद वर्मा के बेटे ने छत्तीसगढ़ पुलिस के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Ads

विनोद वर्मा के बेटे ने छत्तीसगढ़ पुलिस के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

  •  
  • Publish Date - November 23, 2017 / 08:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

मंत्री की कथित सेक्स सीडी मामले में अब आज एक नया मोड़ आ गया है। सेक्स सीडी मामले में आरोपी विनोद वर्मा के बेटे ने गाजियाबाद से इंदिरापुरम थाने में एक एफआईआरदर्ज कराया है। एफआईआर में छत्तीसगढ़ पुलिस और संदिग्ध व्यक्ति पर साजिश करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस व संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ दर्ज करायी गयी एफआईआर  की कॉपी बिलासपुर हाईकोर्ट में जमा करायी गयी है. ये एक आनलाइन एफआईआर है, जिसमें ये कहा गया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस और कुछ लोग उनके घर पहुंचे थे..और साजिश को अंजाम दिया। यही नहीं एफआईआर में सोसाइटी में गेस्ट की इंट्री रजिस्टर के पन्ने फाड़ने और सीसीटीवी फुटेज को गायब करने का भी आरोप लगाया गया है. हाईकोर्ट में एफआईआर की कापी के साथ आवेदन भी लगाया गया है.

विनोद वर्मा की रिमांड बढ़ी, 27 नवंबर तक रहेंगे जेल में

फिलहाल विनोद वर्मा की जमानत की अर्जी हाईकोर्ट में लगी हुई है। विनोद वर्मा की जमानत की अर्जी पर अगले महीने सुनवाई होनी है, इससे पहले हाईकोर्ट ने पुलिस से पूरे घटनाक्रम की केस डायरी तलब की थी। आपको बता दें कि पिछले महीने मंत्री की सेक्स सीडी मामले में गाजियाबाद पुलिस के सहयोग से छत्तीसगढ़ क्राइम ब्रांच ने विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया था। आरोप है का विनोद वर्मा के पास 500 से ज्यादा सीडी भी बरामद की गयी थी. इस मामले में सेशन कोर्ट और जेएमएफसी कोर्ट से विनोद वर्मा की याचिका खारिज हो चुकी है.छत्तीसगढ़ के कथित मंत्री की सेक्स सीडी मामले में गिरफ्तार विनोद वर्मा की जमानत के लिए उनके रिश्तेदार टूकेंद्र वर्मा ने हाईकोर्ट में दायर याचिका पर 12 दिसंबर को सुनवायी होगी जो आखिरी सुनवाई होगी. न्यायिक रिमांड पर उनकी पेशी रायपुर जेएमएफसी कोर्ट में की गई थी, जिसके बाद उन्हें फिर से 27 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. इधर बिलासपुर हाईकोर्ट में टूकेंद्र वर्मा ने विनोद वर्मा की जमानत याचिका 13 नवंबर को दायर की थी.

सीडी में मंत्री का सेक्स वीडियो है: विनोद वर्मा