इंटरनेट पर जमकर सर्च हो रहा व्यापमं घोटाला, चुनाव के ऐलान से अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार

Ads

इंटरनेट पर जमकर सर्च हो रहा व्यापमं घोटाला, चुनाव के ऐलान से अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार

  •  
  • Publish Date - October 27, 2018 / 01:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

भोपाल। देश में अब चुनाव की रणनीति पूरी तरह से बदल चुकी हैप्रचार से लेकर पार्टी की छवि चमकाने तक अब चुनावी जंग इंटरनेट के सहारे लड़ी जा रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से पूरा चुनावी सीन बदल गया हैइंटरनेट के दौर में अब उम्मीदवारों को भी हाईटेक होना पड़ रहा हैराजनीतिक दल भी टिकट बंटवारे के समय सोशल मीडिया पर नेताओं की भूमिका को अहम मान रहे हैंलेकिन इन सब के बीच व्यापमं घोटाला भी तेजी से इंटरनेट पर सर्च किया जा रहा हैमध्यप्रदेश के युवा इंटरनेट पर नेताओं के बारे में कम और व्यापमं घोटाले को ज्यादा खोज रहे हैं

चुनाव का ऐलान होने के बाद से अब तक प्रदेश में इंटरनेट पर एक करोड़ से ज्यादा बार व्यापमं को सर्च किया गया है, जिससे बीजेपी की चिंता बढ़ गई हैपार्टी को डर है कि कही व्यापमं का साया इस बार चुनाव में उसके उम्मीदवारों का खेल न बिगाड़ देजानकारों के मुताबिक व्यापमं का भूत 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को परेशान करने एक बार फिर लौट आया हैइंटरनेट पर धड़ल्ले से व्यापमं द्वारा भर्ती घोटाले के बारे में यूजर्स सर्च कर रहे हैंव्यापमं को लेकर इंटरनेट पर बीते एक महीने में दस लाख से लेकर एक करोड़ हिट मिले हैं। 2013 में व्यापमं घोटाले को लेकर बीजेपी काफी चिंता में थी, लेकिन फिर भी भारी मतों से चुनाव जीती थीलेकिन व्यापमं घोटाला एक बार फिर सरकार को परेशान करने लौट आया है

यह भी पढ़ें : बीजापुर के आवापल्ली के पास फोर्स-नक्सल मुठभेड़, 5 जवान शहीद और 2 घायल 

विपक्षी दल कांग्रेस भी लगातार व्यापमं मामले को लेकर बीजेपी पर हमला करती रही हैहाल ही में दिग्विजय सिंह ने कोर्ट में एक बार फिर व्यापमं मामले को लेकर याचिका दाखिल की हैआरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे के मुताबिक व्यापमं महाघोटाला हैइससे हजारों युवाओं का भविष्य खराब हुआ है  और कई ऐसे व्हाइट-कॉलर नेता हैं जो अभी भी घोटाले में लिप्त होने के बाद भी जेल नहीं गए हैंऐसे में युवा इंटरनेट पर व्यापमं से जुड़ी खबरें सर्च कर रहे हैं क्योंकि उन्हें भी अपने भविष्य की चिंता है

वेब डेस्क, IBC24