IBC24 स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप में मेधावी बेटियों का सम्मान, लाइव देखिए

IBC24 स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप में मेधावी बेटियों का सम्मान, लाइव देखिए

IBC24 स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप में मेधावी बेटियों का सम्मान, लाइव देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: July 20, 2018 12:17 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर बालिका शिक्षा को समर्पित एक अभिनव समारोह का गवाह बनने जा रहा है। IBC24 स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप के जरिए साल 2015 में जो मुहिम शुरू हुई थी, उसके चौथे पड़ाव का आयोजन शुक्रवार शाम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कुल 28 छात्राओं और 8 छात्रों का सम्मान किया जाएगा।

गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से बारहवीं में जिला टॉप करने वाली छात्राओं को 50 हजार की स्कॉलरशिप और प्रदेश में टॉप करने वाली छात्रा को 1 लाख की स्कॉलरशिप मिलेगी। यही नहीं प्रदेश में टॉप करने वाली छात्रा के स्कूल को भी 1 लाख रूपए का विशेष सम्मान दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में योग गुरु स्वामी रामदेव की विशेष मौजूदगी है। छात्रों को ये सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के हाथों सौंपा जाएगा।

जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल कर रहे है। विशिष्ट अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप,प्रेमप्रकाश पाण्डेय और मौजूद हैं। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आप IBC24 पर देख सकते हैं।

देखिए सीधा प्रसारण

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में