सीएम ने कहा- ‘मैं तो जा रहा हूं, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कोई भी बैठ सकता है’, देखें वीडियो

Ads

सीएम ने कहा- ‘मैं तो जा रहा हूं, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कोई भी बैठ सकता है’, देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - May 3, 2018 / 07:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

भोपाल मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज एक ऐसा बयान दिया है जिसके राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। दरअसल आनंदम विभाग के कार्यक्रम के दौरान मीडिया ने उनसे सीएम पद को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि ‘दुनिया में कुछ भी परमानेंट नही है, मैं तो जा रहा हूं, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कोई भी बैठ सकता है। इतना कहकर वह कार्यक्रम से निकल गए।

शिवराज तो इतना कहकर कार्यक्रम से निकल गए लेकिन अपने पीछे वे इस बयान से उपजे कई सवालों और चर्चाओं को पीछे छोड़ गए। जानकार उनके इस बयान के पीछे उन कयासों को सच मान रहे हैं जिनमें कहा जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सीएम के पद पर भाजपा शिवराज की जगह किसी और की ताजपोशी कर सकती है।

यह भी पढ़ें :असम में पेड़ों पर देखे गए आतंकी संगठन आईएसआईएस के झंडे

जानकर यह भी मान रहे हैं कि इस बात की भनक शिवराज को हो चुकी है इसलिए ही वे संकेतों में ऐसा बयान दे रहे हैं।

वेब डेस्क, IBC24