इंदौर एमआईजी थाने के पास हुआ ब्लास्ट
इंदौर एमआईजी थाने के पास हुआ ब्लास्ट
इंदौर के एमआईजी थाने के समीप एक इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग शॉप में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग लगने कि कुछ ही देर बाद शॉप के अंदर जबरजस्त ब्लास्ट हुआ जिससे मेन रोड से गुजर रहे लोग भी घबरा गए।
देखें –
इंदौर के MIG थाना क्षेत्र के मेन रोड पर इलेक्ट्रिक सामान को रिपेयर करने वाली शॉप में लगी आग, आग लगने से हुआ ब्लास्ट! क्षेत्र में फैला अफरा-तफरी का माहौल, आग पर पाया गया काबू। pic.twitter.com/0JXmSlteVJ
— IBC24 (@IBC24News) April 25, 2018
क्षेत्र में जो जहां खड़ा था ब्लास्ट होने के बाद वहा से तुरत भाग खड़े हुए । कुछ लोग वहां से लोगो को हटाने और भगदड़ ना हो इसलिए लोगो को हटाने का प्रयास किया। लेकिन ब्लास्ट की आवाज और उससे निकलती आग देखकर रहवासी और आसपास के लोग भी घबरा गए। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में एक युवक घायल हुए है जिसका उपचार एमवाय में चल रहा है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


