मनचले की पिटाई के लिए लोगों ने आॅफर की चप्पलें, फिर युवती ने ऐसे की धुनाई…

Ads

मनचले की पिटाई के लिए लोगों ने आॅफर की चप्पलें, फिर युवती ने ऐसे की धुनाई...

  •  
  • Publish Date - May 8, 2018 / 08:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

इंदौर में एक मनचले को एक युवती का पिछा करना भारी पढ़ गया, गुस्साई युवती ने राहगिरों की मदद से युवक की जमकर चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। दरअसल युवक पिछले कई दिनों से युवती को परेशान कर रहा था और लगातार उसका पिछा किया करता था। इससे तंग आकर युवती ने अपने परिजनों को युवक के बारे में जानकारी दी। परिजनों से युवक को रंगेहाथों युवती से छेड़छाड़ करते धरदबोचा फिर क्या हुआ वह आप इस वीडियो में ही देखें लें 

देखें – 

देखा आपने युवती से छेड़छाड़ करने वाले युवक को परिजनों के साथ राहगिरों ने भी घेर लिया और युवती से उसकी चप्पलों से पिटाई करने की गुहार लगाने लगे। वीडियो देखने पर लगता है जैसे घटनास्थल पर मौजूद लोग अपनी चप्पल से युवक की पिटाई करवाना चाहते है। युवती को पिटाई के लिए दो अलग-अलग युवकों ने चप्पलें आॅफर की युवती ने भी किसी को निराश नहीं किया और मनचले की दोनों चप्पलों से जमकर पिटाई की। मामले की खबर जैसे ही पुलिस तक पहुंची भंवरकुआ थाना पुलिस ने आकर युवक को हिरासत में ले लिया। 

 

वेब डेस्क, IBC24