जुआरियों को दबोचने पुलिस ने धरा ये भेस , 22 चढ़े हत्थे, सवा लाख रुपए से ज्यादा बरामद
जुआरियों को दबोचने पुलिस ने धरा ये भेस , 22 चढ़े हत्थे, सवा लाख रुपए से ज्यादा बरामद
भोपाल। कभी-कभी अपराधियों को दबोचने के लिए पुलिस को तरह-तरह के भेस धरने पड़ते हैं। अशोका नगर गार्डन पुलिस ने भी आज ऐसा ही कर 22 जुआरी धर दबोचे हैं। पुलिस ने यहां भेस बदलकर जुए के अड्डे पर दबिश दी थी। जुआ की फड़ निगरानीशुदा बदमाश अख्तर के घर पर जमी थी।
बता दें कि जिस जगह जुए की फड़ चल रही थी। वहां से अक्सर जुआ खेले जाने की शिकायतें मिल रही थी। लेकिन पुलिस जब वहां दबिश देने पहुंचती थी तब तक जुआरी फड़ समेट कर निकल भाग चुके होते थे।
यह भी पढ़ें : शिवराज ने ली BJP विधायकों-जिला अध्यक्षों की बैठक, मोदी-शाह के दौरे के लिए तैयार हुआ रोडमैप
इसे देखते हुए पुलिस ने इस बार योजना बनाई और मुस्लिम तोपी और पठानी सूट पहनकर जुए के अड्डे पर दबिश दी। पुलिस की यह तरकीब काम कर गई और जुआरियों को उनके आने की सूचना नहीं मिली। यहां 22 लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाते मिले। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मौके से 1 लाख 32 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


