शिक्षाकर्मियों को रमन का गिफ्ट, संविलियन की घोषणा
शिक्षाकर्मियों को रमन का गिफ्ट, संविलियन की घोषणा
अंबिकापुर। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मियों को तोहफा देते हुए उनकी बहुप्रतीक्षित मांग पूरी किए जाने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा है कि शिक्षा कर्मियों का संविलियन किया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में अंबिकापुर में आयोजित सभा में की। उन्होंने कहा कि जल्द ही कैबिनेट में इस आशय का प्रस्ताव लाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी एक रूपए किलो चावल नहीं दिया। कभी इलाज के लिए पैसे नहीं दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 तक सभी के पास पक्का मकान होगा। हर एक घर में बिजली का कनेक्शन होगा,चार महीने में ये काम होगा।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस-भाजपा की पोल खोलने आप चलाएगी अभियान, पूछे 5-5- सवाल
डॉ रमन ने कहा कि प्रदेश में 6 हजार किमी इंटरनेट लाइन बिछ रही हैं। 9 हजार पंचायतों में इसका लाभ पहुंचेगा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


