ईवीएम में गड़बड़ी की दहशत, कांग्रेस एक-एक हजार वोट डालकर लेगी टेस्ट
ईवीएम में गड़बड़ी की दहशत, कांग्रेस एक-एक हजार वोट डालकर लेगी टेस्ट
बिलासपुर। देश की विपक्षी पार्टियों में ईवीएम गड़बड़ी की इतनी दहशत है कि ईवीएम चेक करने के दौरान राजनीतिक पार्टियां अपने साथ हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर इंजीनियर साथ लेकर आएंगे। बिलासपुर में कांग्रेस ने कहा कि वह यहां पहुंची ईवीएम में से 10 फीसदी मशीनों में एक-एक हजार वोट डालकर चेक करेगी।
जिला निर्वाचन कार्यालय के पीछे गोडाउन में रखी जा रही है मशीनें हैदराबाद की कंपनी से आई हैं। फ़िलहाल तकरीबन 5000 मशीनें पहुंची है। इसमें बैलेट यूनिट भी है और कंट्रोल यूनिट भी। ईवीएम से निष्पक्ष वोटिंग के लिए अटैच किया जाने वाला वीवीपैट उपकरण फिलहाल नहीं पहुंचा है। लेकिन ईवीएम मशीन के पहुंचने की जानकारी मिलते ही यहां सभी पार्टियों के प्रतिनिधि पहुंच गए हैं। कांग्रेस की पूरी टीम यहां पहुंची।
यह भी पढ़ें : आईपीएस उदय किरण का तबादला, यहां भेजे गए
पदाधिकारियों का कहना है की पूरे देश में ईवीएम मशीनों की विश्वसनीयता संदेह में है। इसीलिए जब सारी मशीनें यहां पहुंच जाएंगी और उसकी फाइनल चेकिंग और सील करने का काम शुरू होगा तो वह अपने साथ सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर इंजीनियर लेकर आएंगे। इतना ही नहीं वह 10 फ़ीसदी मशीनों में एक-एक हजार वोट डालकर चेक करेंगे कि वोट जिस पार्टी को दिया जा रहा है उसे ही मिल रहा है या नहीं
उधर सहायक निर्वाचन अधिकारी कहते हैं कि अभी तो हैदराबाद की कंपनी से मशीनें आई हैं। वीवीपैट आने की जानकारी नहीं है। इन मशीनों को अभी सिर्फ नंबर देख कर रखा जा रहा है। बाद में टीम आएगी और सभी राजनीतिक दलों के सामने इन की चेकिंग की जाएगी। कांग्रेस एनसीपी के साथ यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि भी पहुंचे थे। इन लोगों ने भी मशीनों को देखा और उसे रखने की व्यवस्था देखी। इस गोडाउन में 24 घंटे पहरा लगा दिया गया है फिलहाल तो सिर्फ मशीनें पहुंची है असली विवाद इनके परीक्षण के समय होगा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


