विधानसभा चुनाव करीब आते ही बढ़ने लगी है बाबाओं की पूछपरख, देखिए वीडियो

विधानसभा चुनाव करीब आते ही बढ़ने लगी है बाबाओं की पूछपरख, देखिए वीडियो

विधानसभा चुनाव करीब आते ही बढ़ने लगी है बाबाओं की पूछपरख, देखिए वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: July 9, 2018 8:40 am IST

रायपुर। जैसे-जैसे छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे बाबाओं की पूछपरख बढ़ने लगी है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक तथाकथित तांत्रिक का मामला ठंडा भी नही पड़ा था कि एक बार फिर कंबल वाले बाबा औऱ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की मुलाकात की वीडियो चर्चा में रहा। ये वही कंबल वाले बाबा है जिनके पास प्रदेश के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा अपने डायबिटिज का इलाज कराने पहुंचे हुए थे।

ये कंबल बाबा दो दिन पहले लोरमी में हुए बीजेपी के जिलास्तरीय बैठक कार्यक्रम में खास तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद बीजेपी के प्रदेशअध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कंबल वाले बाबा से मुलाकात कर चर्चा की। दोनों के बीच तकरीबन 5 मिनट तक बात होती रही। हालांकि इस दौरान सामने मीडिया के कैमरे देखकर धरमलाल कौशिक थोड़े से असहज जरुर नजर आए थे। वीडियो में नजर आ रहा था कि कंबल वाले बाबा उनके नजदीक पहुंचकर जरुर कुछ बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। जब कंबल वाले बाबा से मुलाकात के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से सवाल किया गया तो वो उस मामले पर कुछ बोलने से परहेज करते दिखे।

हालांकि जब कंबल वाले बाबा से कार्यक्रम में उपस्थिति को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे बीजेपी के कार्यकर्ता की हैसियत से आ हैं। उन्होंने खुद को हिंदू धर्मसभा छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष भी बता रहे हैं और बीजेपी को 65 सीट जीतने की बात कह रहे हैं। बाबा यहां पर भी कंबल से लकवा की बीमारी ठीक करने का दावा करते नजर आ। इस दौरान वे ये भी बताने से नही चूके कि प्रदेश के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा का शुगर वो कंबल के इलाज से ठीक कर चुके हैं।

वहीं मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि मैं भी एक बीजेपी का कार्यकर्ता हूं इसलिए बैठक में आया था। मैं तो गुजरात से हूं। मैं इसी कंबल से लकवा जैसी बीमारी का इलाज करता हूं। मैं हिंदू महासभा का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष हूं मेरा यही है कि हमारी बीजेपी की सरकार 65 सीट जीते। गृहमंत्री को शुगर की बीमारी थी और आज वो ठीक हो ग हैं।

यह भी पढ़ें : देने का झांसा देकर अभिनेत्री को भी फंसाया

 

ये तो हुई चुनावी दौर में कंबल वाले बाबा की बात। उधर विधानसभा को बांधकर चौथी बार बीजेपी सरकार बनाने वाले कथित तौर पर तांत्रिक रामलाल कश्यप की भी इन दिनों चर्चा है। आलम यह रहा है कि विधानसभा में एक दिन के कार्यवाही की शुरूआत ही बाबा की चर्चा से हुई। प्रश्नकाल के शुरू होते ही विधायक अरूण वोरा ने कहा कि, विधानसभा में अब बाबा घूम रहे हैं। विधायक मोहन मरकाम ने कहा कि, प्रदेश में अब बीजेपी को मतदाताओं पर भरोसा नहीं है। सरकार अब बाबा और तांत्रिक पर भरोसा कर रही है। जबकि विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि, बाबा पर आराम से चर्चा हो जाएगी फिलहाल प्रश्नकाल चलने दें। बता दें कि, विधानसभा में बीजेपी युवा मोर्चा के पामगढ़ मंडल अध्यक्ष रामलाल कश्यप बीते गुरुवार को विधानसभा पहुंचे थे

 रामलाल की मानें तो वे चौथी बार भाजपा को सरकार में लाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, संसदीय कार्य मंत्री अजय चंद्राकर ने बाबा की मौजूदगी को लेकर कहा कि, बाबा रामलाल बीजेपी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं, प्रदेश में 3 बार बीजेपी की सरकार जनता के आशीर्वाद से बन रही है।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में नेताओं के आसपास इन कथित बाबाओं की मौजूदगी देखकर जनता के मन में भी उत्सुकता जागनी स्वाभाविक है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में