बीजेपी नेता के बिगड़े बोल, कहा- ‘…अन्यथा बलात्कार तो कांग्रेसी भी किया करते थे’

बीजेपी नेता के बिगड़े बोल, कहा- ‘…अन्यथा बलात्कार तो कांग्रेसी भी किया करते थे’

बीजेपी नेता के बिगड़े बोल, कहा- ‘…अन्यथा बलात्कार तो कांग्रेसी भी किया करते थे’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: August 2, 2018 2:41 pm IST

शहडोल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा के साथ पहुंचे भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी की जुबान फिसल गई और उन्होंने कह दिया कि बलात्कार तो कांग्रेसी भी किया करते थे।

दरअसल जनआशीर्वाद यात्रा के साथ भाजपा के मीडिया प्रभारी हितेश बाजपेयी भी गुरुवार को शहडोल पहुंचे थे। उन्होंने यहां पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान सवालों के जवाब देते हुए उनकी जुबान फिसल गई।

यह भी पढ़ें : जमीन विवाद पर डीडी नगर में फायरिंग, एक घायल

प्रदेश में महिलाओं-बेटियों के साथ हो रहे दुराचार के सवाल का जवाब देते हुए बाजपेयी ने कहा कि सरकार महिलाओं के साथ मज़बूती के साथ खड़ी है और यही कारण है कि मध्यप्रदेश पहला राज्य है, जिसने बलात्कार के लिए फांसी की मांग की हैइसके बादमोदी जी ने ही इस पर कानून बनाया, अन्यथा बलात्कार तो कांग्रेसी भी किया करते थे।

देखिए वीडियो

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में