उफनती दूध नदी पार करने का चैलेंज नशे में युवक पर पड़ा भारी, देखते ही देखते बह गया, देखिए वीडियो

Ads

उफनती दूध नदी पार करने का चैलेंज नशे में युवक पर पड़ा भारी, देखते ही देखते बह गया, देखिए वीडियो

  •  
  • Publish Date - August 13, 2018 / 08:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

कांकेर। इलाके में हो रही भारी बारिश के चलते दूध नदी उफान पर चल रही है। ऐसी बाढ़ के दौरान किकी चैलेंज की तरह स्टंट दिखाना एक युवक को महंगा पड़ गया। लोग बकअप-बकअप की आवाजें लगाते ही रह गए और युवक दूध नदी में बह गया।

बताया जा रहा है कि कांकेर निवासी 37 वर्षीय अहमद रविवार दोपहर नशे में लोगों से शर्त लगाने के बाद दूध नदी पार करने के लिए तेज बहाव के विपरीत दोनों हाथ उपर कर चलने लगा, जबकि नदी अपने पूरे उफान पर थी। नदी किनारे लोग खड़े होकर बकअप-बकअप कहते रहे और अहमद देखते ही देखते नदी के तेज बहाव के साथ बह गया।

यह भी पढ़ें : डेंगू से भिलाई में मौतों का आंकड़ा पहुंचा 14 पर, रायपुर के निजी अस्पताल में युवती ने तोड़ा दम

अहमद के नदी में बह जाने की सूचना उसकी पत्नी सलमा बेगम ने कांकेर कोतवाली में दी। अहमद की सास का कहना है कि अहमद नशे में था और सुलभ शौचालय जाने की बात कहकर घर से निकला था। उन्होंने ये भी बताया कि अहमद पहले भी नदी ऐसे ही पार कर लेता था, इस बार अचानक बह गया। बहुत तलाश करने पर भी नहीं मिला। पुलिस ने कहा कि अहमद की तलाश की जा रही है।

वेब डेस्क, IBC24