CITIC Tower Plane Crash Video || Breaking Aviation News & Videos files
बीजिंग: चीन की राजधानी बीजिंग में स्थित सबसे ऊंची इमारत CITIC टॉवर से एक छोटे विमान के टकराने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, टक्कर के बाद इमारत की कुछ खिड़कियां और विमान के टुकड़े नीचे गिर गए। (CITIC Tower Plane Crash Video) इसके बाद एहतियात के तौर पर इमारत को खाली करा लिया गया। अफसरों ने अभी तक हताहतों की संख्या जारी नहीं की है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
A small plane crashes into a 109-story skyscraper in Beijing, sending debris down the building’s side.
Local reports say the pilot Liu Junhua was conducting a solo flight in the local airspace, took off from Shifosi Airport at 17:30, and at 17:40 prepared to return for landing.… pic.twitter.com/drmOgMvQ9E
— Breaking Aviation News & Videos (@aviationbrk) June 26, 2026
रिपोर्ट के अनुसार, यह हल्का विमान Sunward SA60L Aurora (B-12PP) था। विमान में केवल पायलट सवार था। उसने शिफोसी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और करीब आधे घंटे बाद वापस उतरने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान विमान अपने तय रुट से भटक गया और कुछ समय बाद उसका संपर्क टूट गया। इसके बाद वह CITIC टॉवर से टकरा गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
घटना के बाद इमारत के आसपास भारी संख्या में पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें तैनात कर दी गईं। आसपास की कई सड़कों को बंद कर दिया गया और लोगों को घटनास्थल की तस्वीरें लेने से भी रोका गया। (CITIC Tower Plane Crash Video) रॉयटर्स के प्रत्यक्षदर्शियों ने भी क्षेत्र में भारी पुलिस मौजूदगी और सड़कें बंद किए जाने की पुष्टि की है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विमान तकनीकी खराबी, मानवीय त्रुटि या किसी अन्य कारण से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। चीन के संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक दुर्घटना के कारण और संभावित हताहतों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बंकिम चंद्र चटोपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
असम: कामाख्या मंदिर के कपाट भक्तों के लिए फिर से खुले, अंबुबाची मेला समाप्त
एआई सेवाओं से भारतीय आईटी कंपनियों को 10-12 अरब डॉलर का राजस्व: नासकॉम
नौकरी के लालच में बेटे ने पिता की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को दी सुपारी,गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर : उप राज्यपाल सिन्हा, मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने आशूरा पर इमाम हुसैन को याद किया