बारिश का कोहराम,भाठागांव में बाइक के साथ बहा युवक,राज्यभर में कई जगहों का संपर्क टूटा,देखिए वीडियो
बारिश का कोहराम,भाठागांव में बाइक के साथ बहा युवक,राज्यभर में कई जगहों का संपर्क टूटा,देखिए वीडियो
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश मंगलवार को भी कोहराम मचाए हुए है। सोमवार रात में बारिश थमने के बाद मंगलवार सुबह से ही बारिश फिर जारी है। राजधानी रायपुर के महादेव घाट से भाठागांव जाने वाले रास्ते में एक बाइक सवार युवक नाले के तेज बहाव में बह गया। युवक बाइक के साथ नाले को पार कर रहा था। जब वह उफनते नाले पर बाइक लेकर पार जाने लगा, तो वहां मौजूद लोगों ने उसे काफी मना भी किया। लेकिन युवक नहीं माना और वो बाइक लेकर नाले के पानी में चला गया। आखिरकार तेज बहाव की वजह से उसके हाथ से बाइक छूट गई और वह भी बाइक के साथ बहने लगा। लेकिन स्थानीय लोगों ने दौड़कर उसे बचा लिया और सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन बाइक नाले के तेज बहाव में बह गई।
वहीं जांजगीर-शिवरीनारायण में महानदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी का पानी पाटो-पाट बह रहा है। तटीय इलाकों में पानी घुस गया है। नदी में जल स्तर 2 फ़ीट और बढ़ गया है। पानी शिवरीनारायण के शबरी सेतु के ऊपर आ चुका है। प्रशासन की टीम और पुलिस मौके पर मौजूद है। सारंगढ़-रायगढ़ और बलौदाबाजार मार्ग बाधित हो गया है। साथ ही, बिलासपुर और जांजगीर मार्ग भी बाधित हो गया है।
यह भी पढ़ें : दुलना एनीकट में फंसे तीन लोगों को बचाने चलाया गया रेस्क्यू, तीनों सुरक्षित निकाले गए
खरोरा से रायपुर मार्ग के बीच सारागांव के पास कोल्हान नाला का ब्रिज तो नहीं डूबा है लेकिन सड़क डूब गई है। करीब एक किलोमीटर सड़क पर पानी घुटनों तक भरा हुआ है। इससे यातायात प्रभावित हुआ। साथ ही, करोड़ों रुपए की लागत से कोल्हान नाले पर बनी नई पुल के निर्माण की तकनीकी त्रुटि सामने आ गई है। घुटने से भी अधिक पानी के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर तेज बहाव के बीच सड़क को पार कर रहे हैं।
इसी तरह गंगरेल बांध से पानी छोड़ने के बाद बलौदाबाजार जिले में भी महानदी उफान पर चल रही है। गिधौरी शिवरीनारायण में महानदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। लगातार जल स्तर बढ़ने से बलौदाबाजार बाज़ार सारंगढ़ मार्ग बाधित हो चुका है। वहीं जिला मुख्यालय से पूरे बिलाईगढ़ ब्लॉक का संपर्क टूट गया है। पानी घटमड़वा पुल के करीब 4 फीट ऊपर बह रहा है। ऐसे हालात में भी लोग जान जोखिम में डाल पुल पार कर रहे हैं। जबकि मौके पर प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार मौजूद नहीं है।
इध्र महासमुंद जिले में सोमवार रात पिथौरा-धनोरा मार्ग पर बने पुलिया पर उपर से बह रहे पानी को पार कर रहे एक बाइक पर सवार तीन लोग बह गए। दो लोग किसी प्रकार बच निकले लेकिन एक युवक लापता है। पुलिस युवक की तलाश मे जुटी हुई है। तीनो युवक घोंच के रहने वाले है।
यह भी पढ़ें : बस्तर में सड़कों की हालत बदतर, 15 किमी सफर तय करने में लगे 6 घंटे, हार नहीं मान रहे जवान
वहीं सारंगढ में महानदी का जल स्तर बढ़ गया है। 22 गांव में अलर्ट जारी कर दिया गया है। गांव कभी भी खाली कराया जा सकता है। फिलहाल एक गांव का सम्पर्क टूटने की कगार पर है। अधिकारी प्रभावितों को ठहराने व खाने की व्यवस्था में लगे हैं।
उधर कांकेर के चारामा ब्लॉक में 34-23 मिलियन कुबीक फीट वाला मैंनखेड़ा डेम कल देर रात ओवर फ्लो होने से फुट गया 700 एकड़ में सिंचाई करने वाले इस डेम के फूटने से आस-पास के खेत जलमग्न हो गए। खेत में बांध का पानी घुसने से किसानों का नुकसान हुआ ही है। मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला मुआवजा प्रकरण बनाकर किसानों को राहत राशि देने की बात कर रहे हैं। इस पूरे मामले से हट कर एक भयावह चीज नजर आई। वो यह कि बाँध फूटने के बाद तेज बहाव के बावजूद प्रशासनिक अमला और पुलिस के सामने मछली पकड़ने सैकड़ों लोग तेज बहाव के सामने जा रहे हैं। जबकि सुरक्षा में तैनात अमला उन्हें रोकने का प्रयास भी नही कर रहा है। बच्चे-बूढ़े महिलाएं सभी अपनी जान जोखिम में डाल पानी में हैं। बांध के फूटने के बाद पानी का बहाव तेज होने से मिट्टी का कटाव जारी हैं जिससे कभी भी कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


