भारत बंद के समर्थन में इस विश्वप्रसिद्ध मंदिर में नहीं हुई तांत्रिक क्रियाएं और हवन-अनुष्ठान, देखिए
भारत बंद के समर्थन में इस विश्वप्रसिद्ध मंदिर में नहीं हुई तांत्रिक क्रियाएं और हवन-अनुष्ठान, देखिए
आगर-मालवा। तांत्रिक क्रियाओं के लिए विश्व प्रसिद्ध नलखेड़ा में स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के पुजारियों ने एक्ट में संशोधन का विरोध करते हुए आज भारत बंद का समर्थन कर हवन और अनुष्ठान बंद कर दिए हैं।
इस बंद के चलते माता के दरबार में आज एक भी हवन–अनुष्ठान नहीं हुए। जबकि देश भर में अनुष्ठानों के लिए प्रसिद्ध इस मंदिर में रोजाना सैकड़ों हवन–अनुष्ठान किए जाते हैं। पुजारियों ने मांग की है कि जल्द ही इस एक्ट में बदलाव किया जाए। हजारों भक्तों से आबाद रहने वाला मंदिर परिसर में सन्नाटा पसरा है और हवन कुंड की अग्नि शांत है।
यह भी पढ़ें : भारत बंद, मप्र में जोरदार विरोध-प्रदर्शन,पुलिस ने किया लाठीचार्ज,शिवराज के बेटे का सांकेतिक समर्थन
मंदिर के पंडित योगेश ने बताया कि एससी/एसटी एक्ट के विरोध में सपाक्स द्वारा जो आज भारत बंद रखा गया है, उसके चलते आज माँ बगुलामुखी नलखेड़ा के हम समस्त पुजारियों ने हवन–पूजन बन्द रखा है। हम सरकार के इस नियम का विरोध करते है और सरकार से मांग करते है कि इस विरोध के पक्ष में जल्द ही कोई अच्छा फैसला करे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


